महाराज की एंट्री के बाद से बीजेपी में टेंशन
भोपाल. महाराज की एंट्री के बाद भाजपा में चौतरफा टेंशन बढ़ी हुई है। महाराज के करीबी ठाकुर साहब जहां से विधायक हैं, वहां दादा के बेटे दावेदार थे। ठाकुर साहब ने बीजेपी में एंट्री के बाद से अपनी नई पार्टी में सफाई अभियान चला रखा है। वे विरोधियों के बजाए अपनी सीट के दावेदारों को ही निपटाने में लगे हैं।
अब दादा के सुपुत्र टेंशन में हैं। समाजवादी विचारधारा से राजनीति में आए दादा, कमल के सहारे संसद की सीढ़ियां चढ़े थे, लेकिन अब दादा बेटे के फ्यूचर को सेफ करने के लिए साइकिल चलाने के मूड में हैं। टीपू से मीटिंग की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। ये वही बेटे हैं जो पापा की जगह एमपी के तौर पर हाई लेवल मीटिंग में बैठे पाए गए थे।
