पूर्व मंत्री दीपक जोशी को बुधनी से लड़ाने के संकेत, CM को उनके गढ़ में करेंगे चैलेंज

भोपाल. मैंने पीसीसी चीफ कमलनाथ के समक्ष प्रस्ताव रखा है कि मुझे सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने टिकट देकर लड़ाइए। मेरे पिता का अपमान हुआ है, जिसका मुझे बदला लेना है। मंजूरी मिल जाए तो मैं अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाउंगा। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने कुछ समय पहले कांग्रेस जॉइन करने के पहले कही थी। तब जोशी ने कहा था कि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी उनके इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की बात कही है। इसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लगता है कांग्रेस ने उनके इस प्रस्ताव को सच में गंभीरता से ले लिया है, क्योंकि कांग्रेस की तरफ से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे तो ऐसा ही लगता है। कांग्रेस जॉइन करने के बाद जोशी पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी में एंट्री करने वाले हैं।

दीपक जोशी का पॉलिटिकल करियर
1983 – भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारी समिति के सदस्य रहे।
1984 – हमीदिया कॉलेज भोपाल के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए।
1991 – बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की कार्यकारी परिषद के सदस्य बने। 1994 तक इसके सदस्य रहे।
2000 – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने।
2003 – बागली विधानसभा क्षेत्र से 12वीं विधानसभा के लिए चुने गए।
2008 – हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
2013 – हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र से जीते। तीसरी बार विधायक बने। शिवराज सरकार में मंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *