सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की 20 मई की दोपहर में लेंगे शपथ
नई दिल्ली. कर्नाटक में सीएम पद को लेकर लगातार चार दिन के मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने फैसला ले लिया है। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार के गठन के लिये आम सहमति पर पहुंच गये है। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई की दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरू में आयोजित किया गया है।
कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक आज 18 मई की शाम 7 बजे बेंगलुरू में बुलायी गयी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केन्द्रीय पर्यवेक्षकों को सीएलपी बैठक के लिये बेंगलुरू पहुंचने के लिये कहा गया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि अगले मुख्यमंत्री के बारे मेंआज या कल फैसला किया जायेगा और 72 घंटे के अन्दर नया मंत्रिमण्डल बन जायेगा।
