MP में सिमी सदस्य रहे रकीब कुरैशी के घर कोलकाता एनआइए टीम की दबिश

खंडवा. आतंकी संगठन सिमी के सदस्य रहे रकीब कुरैशी के घर मंगलवार को कोलकाता एनआइए की टीम ने दबिश दी। रकीब के कमरे में दो घंटे तक सर्चिंग की गई। एनआईए के अधिकारियों ने परिवार के लोगों से भी पूछताछ की। कोलकाता एनआइए के दो अधिकारी सुबह करीब दस बजे कोतवाली और मोघट पुलिस की टीम के साथ खानशाहवाली कालोनी में रकीब कुरैशी के घर पहुंचे। परिवार से रकीब के कमरे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रकीब का कमरा पहली मंजिल पर है। इसके बाद अधिकारियों ने उसके कमरे में पहुंचकर सर्चिंग की। करीब दो घंटे तक कमरे को छाना। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम चौकस नजर आई। पुलिस ने चारों तरफ से रकीब के घर को घर रखा था। इसके साथ ही छत से भी नजर रखी जा रही थी।

बम बनाने की ट्रेनिंग दे रहा था
12 बजे करीब एनआइए के अधिकारी रकीब के घर से बाहर आए। कार्रवाई को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। विदित हो कि कुछ माह पहले पश्चिम बंगाल की एटीएस टीम ने गंज बाजार सोला खोली से रकीब को गिरफ्तार किया था। उसके बारे में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए दो साथियों ने जानकारी दी थी, बताया जाता है कि बम बनाने की और हथियार चलाने की ट्रेनिंग वह दे रहा था।

पश्चिम बंगाल से जुड़े है तार
अब्दुल रकीब का पश्चिम बंगाल में आंतकी संगठनों से कनेक्शन होने से सिमी का ग़ढ़ रहा खंडवा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया है। स्थानीय स्तर पर पुलिस के पास इस प्रकार की आंतकी गतिविधियों के अंदरूनी तौर पर संचालन और यहां के युवाओं की राष्ट्रीय स्तर पर लिप्तता की कोई जानकारी नहीं है। वैसे आरोपित पूर्व में पहले भी तीन मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। 2019 से वह जमानत पर था। इसके बाद  आइएसआइएस माड्यूल कें संपंर्क में होने की बात सामने आई थी।

एनआइए कोलकाता की टीम ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपित अब्दुल रकीब के मकान पर सर्चिंग के लिए पुलिस फोर्स की मदद मांगी थी। इस संबंध में अन्य कोई गिरफ्तारी या जांच के संबंध में अधिकृत कोई जानकारी नहीं दी है।

– सत्येंद्र कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक खंडवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *