इंटक के मांग पर विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा 1000 जोखिम भत्ता , ऊर्जा मंत्री ने की घोषणा

भोपाल-मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने के माध्यम से प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया की मध्य प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों की ज्यादातर विद्युत व्यवस्था को आउटसोर्स के माध्यम से संचालित किया जाता है, जिनमे लाइन मैटिनेंस, एफओसी, रेवेन्यू कलेक्शन सहित अन्य कार्य आउटसोर्स लाइन अटेंडेंट (कर्मचारियों) से करवाया जाता है जिसमे लाइन का कार्य अत्यंत जोखिम पूर्ण कार्य होता है । किंतु इन्ही कर्मचारियों को नजर अंदाज किया जा रहा था, जिसको लेकर मध्य प्रदेश संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के द्वारा ऊर्जा मंत्री का ध्यान लगातार आकर्षित करवाया गया था। संगठन द्वारा 20 दिसंबर 2022 को प्रमुख सचिव ऊर्जा, प्रबंध संचालक पावर मैनेजमेंट, प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी के साथ बैठक की गई थी जिसमे संविदा नियमितीकरण , आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन एवम जोखिम भत्ता प्रमुख मांगों में शामिल था ।
सतत प्रयासों से आउटसोर्स कर्मचारियों को एक हजार जोखिम भत्ता देने हेतु कैबिनेट ने फैसला लिया है इसके ऊर्जा मंत्री को संगठन धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त करते हुए आशा करता है कि शीघ्र ही कर्मचारी हित में कर्मचारियों की अन्य समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *