MP में नकदी के सुरक्षित परिवहन के लिए गाइडलाइन बनाएगी सरकार
भोपाल. मध्य प्रदेश में नकदी का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने और लूटपाट की घटनाओं पर लगाम लगाने के मकसद से सरकार एक नई पहल करने जा रही है। सरकार द्वारा निजी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कैश (नकदी) के परिवहन को लेकर एक गाइडलाइन तैयार की जा रही है।
परिवहन के दौरान जीपीएस के माध्यम से निगरानी की जाएगी
प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें अब प्रशिक्षित जवान तैनात होंगे। कैश का परिवहन विशेष रूप से डिजाइन की गई वैन में किया जा सकेगा और परिवहन के दौरान जीपीएस के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
