ग्वालियर में रात 12 बजे युवक को बीच सड़क पर मारी गोली

ग्वालियर. उपनगर ग्वालियर में रहने वाले अर्जुन बाथम को शनिवार रात करीब 12 बजे पांच युवकों ने घेरकर पहले तो बेरहमी से पीटा, फिर उसे गोली मार दी। गोली उसके घुटने और जांघ में लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन हमलावरों अजय भदौरिया, रलको भदौरिया और अर्जुन सिंह की पहचान हो गई है, जबकि दो अज्ञात हैं। पुलिस की टीम ने देर रात हमलावरों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन यह लोग गायब मिले। प्रारम्भिक पड़ताल में रंगदारी और पुरानी रंजिश में गोली मारना बताया गया है।

लूट करने घर में घुसे दो बदमाश, पुलिस ने पकड़ा
हरिशंकरपुरम में किशोर कुमार गोयल के घर में घुसकर लूट करने का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को झांसी रोड पुलिस ने पकड़ा है। यह लोग घर के अंदर जबरन घुस गए, जब किरायेदार ध्यानेंद्र पुत्र वासुदेव शर्मा ने रोका तो उसका मोबाइल छीनने लगे। तभी उसने शोर मचाया तो भाग गए। पुलिस को सूचना मिली तो इनकी घेराबंदी की गई और इन्हें पकड़ लिया गया। जब इन्हें पकड़ा गया तो सामने आया कि पिछले चार दिन से हरिशंकरपुरम और आसपास की कालोनी में यह लोग चोरियां कर रहे थे। दोनों पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। झांसी रोड थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि बदमशों के नाम अंसार शाह और कल्लू हनीफ हैं। दोनों ही मरघट पहाड़ी के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *