आज 3.30 घंटे बंद रहेगा रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम, बुक नहीं होंगे टिकट
नई दिल्ली.असल में रेलवे की पैसेंजर रिजर्वेशन सर्विस 22 और 23 अप्रैल को करीब साढ़े तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। इस अवधि में आप न तो टिकट कैंसल करवा पाएंगे और न ही टिकट रिजर्वेशन करवा पाएंगे। यही नहीं, आप इस दौरान सीटों की ऑनलाइन बुकिंग, चार्टिंग, काउंटर पर पूछताछ या ईडीआई सेवाओं का लाभ भी हासिल नहीं कर पाएंगे।
आज रात रेलवे की बुकिंग में होगी दिक्कत
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक आप 22-23 अप्रैल को 139 नंबर पर कॉल करने पर ट्रेन के परिचालन से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिल सकेगी। इस दौरान आप दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाकर न तो कोई टिकट बुक करवा सकते हैं और न ही रद्द। करीब साढ़े तीन घंटे तक परेशानी झेलने के बाद यह सुविधा फिर से बहाल हो जाएगी।
नहीं करवा पाएंगे रिजर्वेशन-कैंसलेशन
भारतीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक डेटाबेस कंप्रेशन एक्टिविटी को अपडेट करने की वजह से पीआरएस सिस्टम अस्थाई तौर पर बाधित रहेगा। इस वजह से दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं 22 अप्रैल को रात 11.45 बजे से लेकर 23 अप्रैल 2023 को तड़के सुबह 3.15 बजे तक बंद रहेगी। इन 3.30 घंटे के दौरान लोग पूछताछ सेवा, रिजर्वेशन, कैंसलेशन, इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सर्विस का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
