पुंछ हमले के 7 आतंकियों को मारने के लिए ऑपरेशन
जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आर्मी जवानों पर हमला करने वाले 7 आतंकियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आर्मी ने एक स्पेशल ऑपरेशन लॉन्च किया है। जिसमें MI- हेलिकॉप्टर, ड्रोन और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है। नजर आते ही आतंकियों को खत्म करने का आदेश है।
गुरुवार को पुंछ में आर्मी ट्रक पर फायरिंग की गई थी। इससे ट्रक में आग लग गई और राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवान शहीद हो गए थे। स्पेशल ऑपरेशन में आर्मी के साथ पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां भी कोऑर्डिनेट कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के लश्कर-ए-तैयबा (LET) से जुड़े होने का संदेह है। ये भी जानकारी मिली है कि ये आतंकी पाकिस्तानी थे।
