उटीला में असुरक्षित कुँआ मिलने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कुँए-बावड़ी, अस्पताल व औद्योगिक इकाई का किया निरीक्षण
ग्वालियर ग्रामीण अंचल के भ्रमण पर निकले कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मुरार जनपद पंचायत के ग्राम उटीला में असुरक्षित कुँआ मिलने पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने 24 घंटे के भीतर इस कुँए को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि किसी क्षेत्र में असुरक्षित कुँआ, बावड़ी, बोर व अन्य जल संरचनाएँ मिलीं तो वहाँ के जनपद पंचायत सीईओ एवं ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। इसी तरह शहरी क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी इस प्रकार की लापरवाही के लिये जवाबदेह होंगे।
शुक्रवार को मुरार जनपद पंचायत के लगभग आधा दर्जन गाँवों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान उटीला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। श्री सिंह ने अस्पताल की ओपीडी पंजी व वार्ड का निरीक्षण कर यहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित समय तक दिन की दोनों पारियों में ओपीडी खुली रहें। अस्पताल में सभी निर्धारित स्वास्थ्य जाँचें भी की जाएँ। ग्रामीणों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मिलें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *