सीएम कहां से बनेंगे जो लोग सिंधिया को पसंद नहीं करते-जयवर्धन सिंह

ग्वालियर. जयवर्धन सिंह ग्वालियर पहुंचे तो आगामी चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनौतियां पर किये गये सवाल पर कहा है कि सिंधिया को आज चुनौतियां सीएम से हैं। जो पहले उनके परिवार को गद्दार कहते थे। हमारे पास वीडियो भी है। सिंधिया को वहीं पसंद नहीं करते तो कहां से बनेंगे सीएम। आने वाले चुनाव में जनता को भरपूर समर्थन कमलनाथ मिलने वाला है और हम चुनाव जीतकर अपनी सरकार बनायेंगे।
पूरे मध्यप्रदेश में इस बार परिवर्तन की लहर हैं। प्रवेश की आम जनता चाहती है कि कमलनाथ जी को एक बार पूरे 5 वर्ष मिले कमलनाथ जी ने 15 माह में पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में गऊ माता के लिये गौशाला बनायी। बिजली के बिल 100 रूपये सौ यूनिट किये। कर्ज माफी की शुरूआत की। पिछले 3 वर्ष में यह सौदेबाजी वाली सरकार घमंड और अहंकार में हैं। भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया और जनता महंगाई से परेशान है।

ग्वालियर चंबल अंचल और पूरे MP में कांग्रेस में पहले से ही मजबूत है। ग्वालियर चंबल में हमारे पास कई मजबूत नेता है। हमारा नेतृत्व मजबूत हम सब मिलकर काम करेंगे। एक होकर काम करेंगे। आज ग्वालियर चंबल अंचल के पुराने भाजपा के नेता परेशान हैं। जिन नेताओं 30 से 40 साल निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर भाजपा के लिए काम किया है उनके ऊपर एक ऐसे शख्स आकर बैठ गए हैं जिन्होंने सौदा किया है। पैसे लिए हैं, 35-35 करोड़ रुपए में विधायक बेचे हैं। वो लोग आज भाजपा में हावी हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *