पुंछ आतंकी हमले में 5 आतंकियों में से 3 विदेशी थे, मकसद था दहशत फैलाना
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गुरूवार को हुए आतंकी हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि इस हमले को 5 आतंकियों ने अंजाम दिया था और इसमें 3 आतंकी विदेशी और 2 स्थानीय थे। यह बात सामने आई है। कि हमले का मकसद जी-20 की बैठक से पहले खौफ पैदा करना था। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के 5 जवान शहीद हो गये। जबकि एक घायल हुआ है। शहीद हुए जवानों में हवलदार मनदीप सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, लांस नायक कुलवंत सिंह और सिपाही सिंह पंजाब निवासी था। जबकि लांस नायक देवाशीष उड़ीसा निवासी थे।
आपको बता दें कि आतंकियों ने उस समय अंधाधुंध फायरिंग और ग्रेनेड दागे जब सेना का वाहन भिम्बर गली और पुंछ के बीच था। भारी वर्षा और लो विजिबिलिटी का लाभ उठाकर आतंकियों ने घात लगाकर हमले को अंजाम दिया। इस दौरान किये गये ग्रेनेड हमले से वाहन में आग लग गयी।
दरअसल, भारत इस वर्ष जी-20 समिट की आवश्यकता कर रहा है। इसके तहत अलग-अलग जगह बैठकें होनी हैं। इसमें 2 बैठके श्रीनगर और लद्दाख के लेह में होंगी। लेह में 26 से 28 अप्रैल और श्रीनगर में 22 से 24 मई को बैठक होनी है। इस बैठक से पहले हमला करके आतंकी संदेश देना चाहते हैं कि कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हैं। इन दोनों बैठकों को लेकर पाकिस्तान आपत्ति भी जता चुका है। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान की आपत्ति को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि जम्मू -कश्मीर और लेह भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा हैं।
