ग्वालियर में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, सर्दी, खांसी से पीड़ित हो रहे हैं पॉजिटिव

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है। अभी तक लगातार दस दिन से संख्या आठ से दस बनी हुई है। उसके बावजूद भी कोरोना की जांच सेंटर नहीं बढ़ाए गए है। शहर में सिर्फ जेएएच, जिला अस्पताल मुरार और सिविल अस्पताल हजीरा में ही कोरोना की जांच हो रही है। लेकिन शहर के लोगों को जांच कराने के लिए परेशानी बनी हुई थी। इसको लेकर अब जनकगंज सिविल अस्पताल में भी कोरोना की जांच शुक्रवार से शुरु हो जाएगी। वहीं दो अन्य स्थान दीनदयाल नगर और थाटीपुर में भी जांचे शुरु होंगी। जांचे बढऩे के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल हो सकेंगे। गुरुवार को भी आठ नये पॉजिटिव आए हैं। इसमें से छह मेल और दो फीमेल शामिल हैं।

तीन स्थानों पर जांच सेंटर शुरू करेंगे
डॉ. मनीष शर्मा, सीएमएचओ का कहना है कि कोरोना के मरीज बढ़ते ही अब तीन स्थानों पर जांच सेंटर शुरू करने जा रहे हैं। उसमें जनकगंज में शुक्रवार से जांचें शुरू हो जाएगी। वहीं दीनदयाल नगर और थाटीपुर में भी यह सुविधा मिलने लगेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *