यूपी में अपराध और हरियाणा में व्यापार, अतीक की अकूत संपत्ति का राज इस शहर में छिपा राज

अतीक अहमद का हरियाणा में फैला है कारोबार (फाइल फोटो)नई दिल्ली. माफिया डॉन अतीक अहमद भले ही मार दिया गया हो और भले ही उसकी 1169 करोड़ की संपत्ति जब्त कर नष्ट कर दी गयी हो। लेकिन उसकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। अभी भी उससे जुड़े कई ऐसे पहलू हैं। जिन पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। इसी पहलू में एक है अतीक अहमद का हरियाणा कनेक्शन।

अतीक के गुनाहों की हर जानकारी है शाइस्ता के पास
उत्तरप्रदेश अतीक अहमद का पॉवर सेंटर था। इसीलिये हत्या, अहरण से लेकर रंगदारी-वसूली-फिरौती जैसे जघन्य अपराध वह यहां आसानी से कर लेता था। लेकिन अपनी काली कमाई का पैसा वह हरियाणा में खपाता था। इससे वह उसे पैसे को वाइट कर पाता था और पैसे से पैसा बनाता था। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यवाही ने उसे पूरी तरह से तोड़ दिया था। लेकिन वह किसी तरह से हरियाणा के अपने इस बैकअप प्लान को कुछ दिन तक छिपाने में कामयाब हो गया। लेकिन अब उसके इसप्लान के बारे में पुलिस को पूरी सूचना मिल चुकी है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अतीक ने हरियाणा में बने इन मनी जनरेटर के ठिकानों की सूची तैयार कर ली है। अनुमान जताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार की मदद से जल्द ही इन पर भी कार्यवाही शुरू की जायेगी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी कह दिया है कि अगर उन्हें हरियाणा में अतीक के ठिकानों के बारे में जानकारी दी जायेगी तो वह उसपर कार्यवाही करेंगे।

गुरुग्राम में अपना पैसा खपाता था अतीक

काली कमाई को वाइट करने का सबसे आसान रास्ता है रियल एस्टेट के कारोबार में पैसा लगाना. अतीक अहमद ने भी यही किया. अतीक की ‘पार्टनर इन क्राइम’ उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन है. वह अतीक के गुनाहों की राजदार है. हरियाणा में अतीक के इन इन्वेस्टमेंट और कारोबार की हर जानकारी उसके पास है या ये कहें कि हरियाणा में शाइस्ता ही उसका काम संभाल रही थी. अतीक ने देश की सबसे हाइटेक सिटी में शुमार गुरुग्राम में अपना कारोबार फैलाया हुआ है. यहां अतीक की कई रियल एस्टेट कंपनियां अब भी चल रही हैं.

इन कंपनियों के नाम आ रहे सामने
फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी: यह कंपनी अतीक के नाम पर ही थी.
मेसर्स जाफरी स्टेट लिमिटेड: यह कंपनी अतीक की पत्नी शाइस्ता के नाम पर है.
एमजे इंफ्रा हाउसिंग, एमजे इंफ्रा लैंड एलएलपी, एमजे इंफ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इंफ्रा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड: ये कंपनियां अतीक के साले फारुख व जकी के नाम पर है.
अतीक अहमद इन छह कंपनियों में अपना पैसा लगाता था. अब पता लगाया जा सकता है कि इन कंपनियों के कहां-कहां प्रोजेक्ट चल रहे हैं/थे. इनमें लगाया गया पैसा कहा से आया, किसने पैसा लगाया. इसके अलावा अतीक अहमद के टेरर एंगल पर भी जांच कर रही पुलिस कंपनी के देश से बाहर पैसा भेजने के एंगल पर भी पड़ताल कर सकती है. इसके अलावा देश में इन कंपनियों का पैसा रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट के अलावा और कहां-कहां लगाया गया, इसकी भी तफ्तीश की जा सकती है.

यूपी में अभी और हो सकती है कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक और उसके परिवार ने प्रयागराज के बीरमपुर में अलीना सिटी, बख्शी मोढ़ा, दामूपुर में अहमद सिटी और सैदपुर बख्शी गांव में असाद सिटी, सैदपुर आवासीय योजना, सैदपुर आवासीय योजना करेंहदा, लखनपुर आवासीय योजना और साईं विहार आवासीय योजना नाम के प्रोजेक्ट लॉन्च किए थे. जिला प्रशासन इन पर भी कार्रवाई कर सकती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *