योग महोत्सव में 6 से 7 हजार लोग होंगे शामिल-अर्चना शर्मा
ग्वालियर. तीन दिवसीय योग महोत्सव का एलएनआईपीई परिसर में 21 से 23 अप्रैल के बीच हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी अर्चना शर्मा ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी है। पत्रकारवार्ता में डीओ अजय कटियार, डॉ. बिन्दु सिंघल और एसडीएम अश्विनी रावत आदि लोग उपस्थित रहें।
अर्चना शर्मा ने बताया कि इसमें आसन, प्राणयाम, मुद्रा, योगिक प्राणाहुति के संबंध में बताया गया है। डीओ अजय कटियार के अनुसार 6 से 7 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है। इसमें प्रवेश पूर्णत निःशुल्क रखा गया है।
