कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी, बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा

ग्वालियर. शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर शहर जिला कांग्रेस के आव्हान पर कांग्रेस ने कलेक्ट्रैट का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस द्वारा लगाये बैरीकेट्स को कांग्रेस कार्यकर्त्ता केदार कंसाना ने सबसे पहले पार किया और इसके बाद कांग्रेस नेता साहबसिंह गुर्जर ने जम्प किया। सीएसपी रत्नेश तोमर ने साहबसिंह गुर्जर को वापिस कार्यकर्त्ताओं के बीच भेज दिया।

जहां एक विधायक सतीश सिंकरबार कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को बैरीकेट्स जम्प करने से रोक रहे थे । वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के साथ आये कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाजपा सरकार से काफी आक्रोशित दिखाई दे रहे थे। वह बैरीकेट्स जम्प करने का लगातार प्रयास कर रहे थे इसी को लेकर कार्यकर्त्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

एसडीएम विनोद सिंह को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्ता को बीच में रोक कर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, विधायक सतीश सिकरबार, प्रवीण पाठक, डबरा से विधायक सुरेश राजे, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, हैवरनसिंह कंसाना आदि कार्यकर्त्ताओं के साथ मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने से पहले जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा को ज्ञापन को पढ़कर सुनाया और एसडीएम विनोद सिंह को सौंप दिया। ज्ञापन में शहर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया था।

कांग्रेस कार्यकर्त्ता धरना पर बैठे
कार्यकर्त्ता और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी को लेकर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, साहबसिंह गुर्जर, जसवंत सेजवार अपने समर्थकों के साथ वहीं दूसरी और महिलायें भी धरना पर बैठकर नारे बाजी करती रहीं।
