सैलानियों ने किए टाईगर के 2 शिशुओं के दीदार

ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान चिडियाघर में टाईगर के 2 शिशुओं को आज सोमवार को आम सैलानियों के प्रदर्शन हेतु बाहर निकाला गया। टाइगर के छोटे-छोटे शावक देखकर बच्चे खुशी से उछल पडे। इस अवसर पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने सभी बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को टॉफियां बांटकर मुंह मीठा कराया।
जू क्यूरेटर श्री गौरव परिहार ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में टाईगर मादा दुर्गा द्वारा दिनाक 06 मार्च की मध्य रात्रि को 2 शावकों को जन्म दिया गया था, जिनमें से दोनों शावक पीले है। मादा दुर्गा एवं नर लव के द्वारा प्रथम बार शावकों को जन्म दिया गया है। मादा दुर्गा का जन्म गांधी प्राणी उद्यान में ही वर्ष 2018 में हुआ था।
गांधी प्राणी उद्यान में टाईगर के परिवार में 4 नर एवं 3 मादा सदस्य जिसमें से 3 सफेद एवं 4 पीले हैं। उक्त दोनों नवजात शिशुओं की देखभाल हेतु नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार विशेष सावधानी बरती गई। वर्तमान में दोनो शावक स्वस्थ्य हैं एवं आईसोलेशन की अवधि भी लगभग पूर्ण हो चुकी है। इसको दृष्टिगत रखते हुऐ आज सोमवार को जू कीपर अशोक एवं सहा. जू कीपर शिवकुमार पाल व एनीमल कीपर के समक्ष उक्त दोनों शावकों को सैलानीयाँ हेतु खोला गया है। प्रतिदिन सैलानियों हेतु शावकों को देखने का समय सांय 05 से 06-30 बजे तक निर्धारित किया गया है। चिड़ियाघर में व्हाईट टाईगर की एक मादा मीरा भी प्रेगनेंट है जो एक या दो दिन में खुशखबरी दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *