एम्बूलेंस 108 जौरानी हनुमान मंदिर के खंती में गिरी
ग्वालियर. जौरासी हनुमान मंदिर के पास एक 108 एम्बूलेंस अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। यह तो किस्मत अच्छी रही कि कोई जख्मी नहीं हुआ। घटना सामने से डम्पर के आने के कारण से हुआ है। वहीं हादसे में ड्रायवर सुनील सुरक्षित है।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश शासन में चलने वाली 108 एम्बूलेंस नम्बर सीजी 04 एनवी6376 सोमवार की देर रात 12 बजे के आसपास ग्वालियर झांसी हाईवे पर जोरासी घाटी से लेकर गुजर रदही थी। इसी बीची जौरासी हनुमान मंदिर से पहले हाईवे पर अचानक सामने से डम्पर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी बेकाबू हो गयी और हाईवे किनारे ख्ंती में जा गिरी।
हादसे में ड्राइवर सुनील सुरक्षित बच गया और उसे मामूली चोटें आई हैं। मामले में मुख्य बात यह रही की कुछ ही समय पूर्व एंबुलेंस पेशेंट को छोड़कर गई थी, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे में एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।घटना की जानकारी लगते ही अन्य एंबुलेंस संचालक भी मौके पर पहुंचे और राहगीरों की सहायता से ड्राइवर को बाहर निकाला गया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी पिछोर क्षेत्र के भगेह गांव के पास भी एक तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, उसमें भी कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई थी।
