भिंड में BJP की राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय, दंदरौआ धाम पर की पूजा-अर्चना
भिंड. मध्य प्रदेश के बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज गुरुवार काे लहार पहुंचे। वे यहां बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अम्बरीश शर्मा द्वारा कराई जाने वाली श्रीमदभागवत कथा में शामिल होने आए है। ये श्रीमद्भागवत कथा का वाचन पंडित चिन्मयानंद बापू द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने दंदरौआ धाम पर हनुमानजी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय सड़क मार्ग से ग्वालियर होते हुए लहार पहुंचे। वे पहले दंदरौआ धाम पहुंचे यहां डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन किया और महंत रामदास महाराज से मुलाकात की। इसके बाद बीजेपी नेता विजयवर्गीय कार से लहार पहुंचे। यहां बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बरीश शर्मा के परिवार ने उनका स्वागत किया। करीब एक घंटा विश्राम के बाद श्रीमदभागवत कथा में शामिल हुए। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के लहार आने पर विधानसभा स्तर के बीजेपी नेताओं में स्वागत की होड़ लगी रही। स्थानीय बीजेपी नेताओं में उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन से बीजेपी के कार्यकर्ताओं में नए उर्जा का संचार हुआ है।
