इंटर स्टेट नाकों पर अवैध रेत को रोकने के लिये सभी उपाये किये जायें . निंकुज श्रीवास्तव
मुरैनाए धौलपुर और आगरा के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न
ग्वालियर मध्यप्रदेश के खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव निंकुज श्रीवास्तव ने कहा है कि इंटर स्टेट नाकों पर अवैध रेत को रोकने में हम कामयाब हुये तो चंबल सेन्चुरी को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंच पायेगी। यह बात उन्होंने इंटर स्टेट की बैठक के अधिकारियों से कही। इस अवसर पर सीएफ वाइल्ड लाइफ भोपाल से आये एके शुक्लाए चंबल संभाग के कमिश्नर दीपक सिंहए कलेक्टर मुरैना अंकित अस्थानाए कलेक्टर धौलपुर अनिल अग्रवालए पुलिस अधीक्षक धौलपुर मनोज कुमारए एडीएम आगरा अनूप कुमारए एसीपी आगरा पीयूष कस्तरायए जियोलाजिस्ट व आरओ आगरा राघवेन्द्र सक्सेनाएडीएफओ एनसीएसए चंबल संभाग के संयुक्त आयुक्त विकास राजेन्द्र सिंहए वन राजस्थान अनिल यादवए खनिज एमई धौलपुर मुकेश मंगलए डीएफओ धौलपुर किशोर गुप्ताए एसडीओ वन मुरैना प्रतीक दुबेए जिला खनिज अधिकारी सुखदेव निर्मलए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान और उत्तरप्रदेश में चंबल रेत के अलावा और कोई उपाय नहीं हैए जबकि मध्यप्रदेश में चंबल के अलावा सिंध और नर्मदा नदी से भी रेत प्राप्त करने के स्त्रोत है। प्रमुख सचिव ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जो सायरन या ऊंची आवाज वाले बाजा बजाने वाले वाहनों पर दंडनीय कार्रवाही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी करें।
चंबल कमिश्नर ने कहा कि मुरैना जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत को रोकने के लिये पुख्ता प्रबंध किये गये है। राजस्थानए उत्तरप्रदेश ने भी अवैध रेत को रोकने में चेक पाइंट लगाकर जो सहयोग किया हैए वह काबिल ए तारीफ है।
बैठक में कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने कहा कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक मुख्य सचिव एवं चंबल कमिश्नर के निर्देशन में 21 फरवरीए 28 फरवरीए 7 मार्चए 17 मार्च और 24 मार्च को की जा चुकी है। चंबल नदी में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में त्वरित कार्रवाही करते हुये जिले में 17 अस्थाई पुलिस चैक पाइंट एवं 4 स्पेशल चेक पॉइंट लगाये गये है। साथ ही ड्रोन एवं कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। राजघाट एवं देवरी पर भी पुलिस फोर्स निगरानी बनाये रखते है।
धौलपुर कलेक्टर श्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि धौलपुर द्वारा वर्ष 2022.23 में 889 वाहनों पर नंबर अंकित कराये है। 4 वर्षो में अवैध बजरी में वाहन जब्त कर 142 चालान बनाकर न्यायालय में भेजे गये। कुल जुर्माना 25ण्27 लाख किया जा चुका है। वन विभाग द्वारा 28 मार्च तक 10 प्रकरण दर्ज किये हैए जबकि 21 टन बजरी जब्त की है। जिसकी 1 लाख 2 हजार रूपये की राशि वसूल की गई है। वन विभाग द्वारा दर्ज प्रकरण एक पर 16 लाख 1 हजार रूपये की राशि वसूल की गई है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील चेकपोस्ट पर पुलिसए वनए खनिज एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम तैनात हैए जहां पर सीसीटीव्ही कैमरे ऑपरेशनल किये जाने है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश की तर्ज पर धौलपुर ;राजस्थानद्ध में भी धौलपुर.आगरा.नेशनल हाईवे की 2 क्रियाशील चेकपोस्ट सागरपाड़ा एवं बरैठा पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ड्रिवन चैकगेट्स लगाया जाना प्रस्तावित है। जिले में खनिज बजरी के दो खनन पट्टा क्षेत्र 232ण्92 हेक्टेयर एवं 391ण्75 हेक्टेयर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
