मस्जिद में घुसे हथियारबंद 15 बदमाश, नमाज अता कर लोगों पर हमला और तोड़फोड़

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में एक मस्जिद में हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रमजान के बीच मस्जिद में नमाज अता कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस बीच मस्जिद में भी तोड़फोड़ की गयी है। पुलिस ने 18 नामजद लोगों सहित 19 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला सोनीपत के सांदल कलां गांव का है। यहां मुस्लिम समुदाय ने गांव में नमाज अता करने के लिये छोटी मस्जिद बनाई गयी है। आरोप है कि यहां 15 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने देर रात नमाज अता कर रहे हैं नमाजियों पर हमला कर दिया। हमला करने वाले युवक गांव के ही बताये जा रहे हैं। अभी हमले की वजह सामने नहीं आयी है। हमला करने वाले युवकों ने मस्जिद में तोड़फोड़ भी की। हमला करने वाले कुछ युवकों की तस्वीरें भी सामने आयी है। इसमें युवक के हाथों में लाठी डंडे लेकर गांव की गलियों में घूमते हुए दिखाई दिये। सोनीपत बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *