अचानक लगी आग से निकली लपटें, अजीविका रूरल मार्च में आग से महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पाद हुए राख
ग्वालियर. देर रात एक दुकान में अचानक आग भड़क गयी और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी दुकान को अपनी जद में ले लिया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और दमकल दस्ते को सूचना दी। दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर फायरब्रिगेड से पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग 15 से 20 लाख रूपये का माल जलकर राख हो गया है। जिस दुकानमें आग लगी है। वह आजीविका रूरल मार्ट नेहरू पेट्रोल पम्प इलाके में हैं। यहां महिलाओं के समूसहों द्वारा बनाये गये। उत्पाद को विक्रय किया जाता है। आग में महिलाओं की मेहनत से बनी सामग्री जलकर राख हो गयी है।
क्या है मामला
शहर के लक्ष्मीगंज नेहरू पेट्रोल पंप के पास आजीविका रुरल मार्ट नाम से शॉप है। इस शॉप में आजीविका के लिए काम करने वाले महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद का विक्रय किया जाता है। यह शॉप नेहरू पेट्रोल पंप निवासी बिट्टू गुर्जर के मकान में हैं। देर रात 3 बजे के लगभग दुकान में आग लग गई। जब दुकान में आग धधकने लगी, तो इसकी भनक भवन स्वामी को लगी। उन्होंने तत्काल ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी तथा दुकान संचालक दुर्ग सिंह को भी फोन कर दिया। दुर्ग सिंह जब तक दुकान तक पहुंचते उससे पहले ही यहां पहुंची फायर ब्रिगेड ने दुकान के ताले तोड़ते हुए आग बुझाने का काम शुरु कर दिया। फायर ब्रिगेड यहां पानी फायर कर आग पर काबू पाया है। दुर्ग सिंह ने बताया कि दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हो गया है, कुछ सामान आग से बच भी गया है। इसका आकलन किया जा रहा है। यहां पहुंची फायद ब्रिगेड की टीम का कहना था दुकान संचालकों के अनुसार 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
हर माह होता है 15 लाख रूपये का व्यापार
पीडि़ता ने बताया कि दुकान से 12 से 15 लाख रूपये का हर महीने व्यापार हो रहा था। दुकान में हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाले समेत अन्य प्रकार के मसाले, मास्क, पीपी किट समेत अन्य वस्तुऐं बेची जाती थी। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में भी दुकान से सामन की आपूर्ति की गयी थी। इस बीच समूह के कार्य को सराहा भी गया था।
