मुरैना पुलिस ने बदमाशों से कराई मुर्गा परेड

मुरैना. इन दिनों मुरैना पुलिस मुर्गा परेड करा रही है। लोगों को पकड़कर बदमाशों को मुर्गा बनाया जा रहा है और फिर उनके फोटो खींचकर वायरल किये जा रहे है। ऐसी कार्यवाही मुरैना की महुआ थाना पुलिस ने की। टीआई ने पहले बदमाशों को पकड़वाया और फिर उनको मुर्गा बनवाया गया। उनके फोटो खींचकर वायरल कर दिये गये। आपनी कारगुजारियों के लिये हमेशा सुर्खियों में रहने वाली मुरैना पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। यह कार्यवाही मुरैना की महुआ थाना पुलिस ने की है। पिछले दिनों मंगलवार को महुआ थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा और फिर उनको मुर्गा परेड करवाई। उनकी थाने के सामने मुर्गा परेड करवाई गयी और उसके बाद उनका फोटो खींचकर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने के बाद अब यह मामला मानहानि का बन रहा है।
कानून के जानकारों का कहना है
किसी भी थाने की पुलिस को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी को मुर्गा परेड कराये और उसका फोटो वायरल करे। यह सीधा संबंधित की मानहानि है। इस मामले में पुलिस को जवाब जिम्मेदार बनाया जा सकता है तथा न्यायालय में परिवाद पेश किया जा सकता है।
प्रेमसिंह भदौरिया, अध्यक्ष, स्टेट बार काउंसिल
टीआई बोला कि
डन लोगों को पकडा गया है वह शराब पीकर ऊधम मचा रहे थे इसलिये उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाही भी की गयी है। इस कारण से उनकी मुर्गा परेड हुई थी।
ऋषिकेश शर्मा, थाना प्रभारी महुआ, मुरैना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *