प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथी को खिलाया गन्ना, कैमरे से ली टाइगर की, जंगल सफारी में पीएम का जुदा अंदाज

अमेरिकाबेंगलुरू. बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी रविवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आये। ब्लैक हैट, स्टाइलिश चश्मा, प्रिंटेड टी-शट्र और खाकी रंग की हाफ जैकेट पहने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टाइगर रिजर्व के दौरे पर आये थे। यह दौरा प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने यहां कैमरे से कई तस्वीरें शूट की और हाथी को अपने हाथों से गन्ना खिलाया और दूरबीन की मदद से नजारों का लुत्फ भी उठाया।

टाइगर रिजर्व जाते समय PM की ये तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी कैम्प का दौरा भी किया। यह वहीं हाथी कैम्प है। जिसमें ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’’ वाला रघु भी रहता है। फिल्म ‘‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’’ भारत की पहली डॉक्यूमेंट्री है। जिसे ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि पीएम प्रधानमंत्री यहां हालिया बाघ जनगणना रिपोर्ट बाघ संरक्षण के लिये सरकार के विजन को भी जारी करने वाले है। इस उपलक्ष्य में एक सिक्का भी जारी किया जायेगा।

अमेरिका
बांदीपुर टाइगर रिजर्व में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बाघों के संरक्षण की गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत भी की। मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के थेप्पाकडू हाथी शिविर पहुंचे पीएम मोदी ने शिविर के महावतों और कावडियों से बातचीत की।
क्या है टाइगर प्रोजेक्ट
बांघों की घटती आबादी को संरक्षण देने के लिये 1 अप्रैल 1973 को भारत में प्रोजेक्ट टाइगर लांच किया गया। शुरूआत में इस योजना में 18,278 वर्ग किलोमीटर में फैले 9 टाइगर रिजर्व को शामिल किया गया। पिछले 50 वर्षो में इस योजना का विस्तार हुआ और आज इनकी संख्या बढ़कर 53 हो गयी है। यह 53 टाइगर रिजर्व 75,500 वर्ग किमी में फैले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *