मुख्यमंत्री के पुतलादहन को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झूमाझटकी, फायरब्रिगेड से छोडा पानी

कांग्रेस ने विरोध में BJP सरकार का पुतला फूंका, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की | Congress burnt effigy of BJP government in protest, scuffle with police - Dainik Bhaskarभिण्ड. शहर के परेड चौराहा पर कांग्रेस द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री के पुतलादहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। पुतलादहन कार्यक्रम को विफल बनाने के लिये जिला प्रशासन की तरफ से फायरब्रिगेड को बुलाई गयी और कांग्रेसियों पर पानी की बौछार कर तितर बितर किया गया। यह नजारा शनिवार की दोपहर का है।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के द्वारा एमपी के मुख्यमंत्री का पुतलादहन किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा उपस्थित थे। उन्होंने कहा आज प्रदेश सरकार में बैठे एमपी के मुख्यमंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं जो हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पगला कहे गये जैसे शब्द से संबोधन करना बहुत ही निंदनीय है। जिस बात को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता में काफी आक्रोश है।
क्या है पूरा मामला
शहर के परेड चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा काफी बड़ी संख्या में पुतला दहन रोकने के लि फायर बिग्रेड व बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था वहां पर मौजूद की गई थी उसके बाद भी पुलिस की जुमा झटकी के बाद एक पुतला नहीं जला तो कांग्रेसियों ने पूर्व से प्रयो जित तरीके से तीन पुतले बनाए हुए थे बाकी के दो पुतलो में आग लगाकर पुतला दहन का कार्यक्रम सफल बनाया कांग्रेस के अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा बोले कि पुलिस प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है पानी की बौछारें पुलिस लाठियों के दम पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डराना चाहती है लेकिन कांग्रेस के यह वह कार्यकर्ता है जिनके पूर्व जनों ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों की लाठियां भी खाई है वह गोलियां भी खाई है उन्होंने कहा जब तक प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ नहीं कर देते तब तक कांग्रेस के कार्यकर्ता शांत बैठने वाले नहीं है इसी प्रकार रोडो पर संघर्ष जारी रहेगा।

इसी क्रम में कार्यक्रम में आयोजक अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विजय संजू गोयल सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी शहर अध्यक्ष गुड्डा जैन महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदौरिया डॉ रणवीर यादव वरिष्ठ नेता जगत सिंह यादव सरपंच सोनवीर यादव शांति कुशवाहा वीरेंद्र यादव यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पिंकी भदौरिया युवा नेता सचिन द्विवेदी राहुल सिंह राजावत अजय विमल राजवीर बघेल पार्षद राहुल सिंह राजावत अरविंद सोनी अभिषेक मौर्य अमित कुशवाहा विजय देपुरिया स्नेह लता जैन आदि लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *