शहर के 4 व्यस्तम चौराहे होंगे लेफ्ट टर्न फ्री

ग्वालियर. शहर के चौराहों पर यातायात सुधारने के लिये लेफ्ट टर्न को खाली कराने की कवायद शुरू दी गयी है। शनिवार काो शहर के 4 बड़े चौराहों पर यातायात पुलिस ने पहले तो अतिक्रमण हटवाया। यहां जिन दुकानदारों और हाथ ठेले वालों ने कब्जा कर रखा था। उसे हटवाया गया और स्टॉपर रखवाये गये।
अब यहां सीमेंटेड बेरीकेड भी लगाये जायेंगे। इसके लिये जिला प्रशासन और नगरनिगम के अधिकारियों से सीमेंटैड बेरीकेड मांगे हैं। पहले दिन गोला का मंदिर चौराहा, हजीरा चौराहा, बारादरी चौराहा और पिन्टो पार्क तिराहे पर लेफ्ट टर्न खाली कराये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *