उमेशपाल को मारने की साजिश बरेली जेल में रची गयी, ढाई घंटे की बैठक और 23 मुलाकातें
ग्वालियर. उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकाण्ड को अंजाम देने के लिये बरेली की जेल में 11 फरवरी को माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से 2.30 घंटे तक बैठक चली थी। बरेली की जेल में हुई इस बैठक में 8 लोग शामिल हुए थे। मोहम्मद अजहर के नाम से एक आवेदन अशरफ से मुलाकात के लिये दिया गया था। अजहर के आवेदन के साथ अतीक अहमद के बेटे असद का आधार कार्ड लगा था और इसके बाद असद को प्रवेश कराया गया था।
ऐसा बताया जा रहा है कि बरेली की जेल में दिन में दोपहर 1 बजकर 22 मिनट पर 8 लोग अशरफ अहमद से मुलाकात करने गये थे और इसके बाद दोपहर 3.14 बजे से मुलाकात कर बाहर निकले थे। इस मुलाकात में असद, मोहम्मद गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, विजय उर्फ उस्मान चौधरी शामिल थे। पिछले 17 माह से अशरफ से इन लोगों ने 23 बार मुलाकातें की थी।
