पुलिस ने फर्जी CSC आईडी बनाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 लोग गिरफ्तार
ग्वालियर। विगत दिनों फरियादी मनोज कुषवाह निवासी एबी रोड़ बहोड़ापुर द्वारा थाना ठाटीपुर में सीएससी आईडी बनाने के नाम पर ठगी करने की लिखित षिकायत की गई।
थाना प्रभारी ठाटीपुर टीआई विनय शर्मा द्वारा षिकायत में आये तथ्यों के आधार पर उक्त ठगी की बारदात को अंजाम देने वाले ठग व कंपनी के विरूद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाष के लिये थाना ठाटीपुर व थाना मुरार पुलिस बल की संयुक्त टीम को लगाया गया। दौराने जांच थाना प्रभारी ठाटीपुर टीआई विनय शर्मा ने पुलिस टीम द्वारा फरियादी के बताये अनुसार कोडेक्स कंपनी के मयूर मार्केट स्थित हॉल नं0 एम-09 प्रथम तल पर पहुंचकर कंपनी के मैनेजर व वहां काम कर रहे 2 पुरूष व 2 महिला कर्मचारियों को पकड़ लिया।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये कर्मचारियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उक्त कंपनी का मुख्यालय मोदी नगर, गाजियाबाद में स्थित है कंपनी का मालिक आईथन टॉवर, सेक्टर-62, नोयडा में निवास करता है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर से कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उपयोग किये जा रहे 08 मोबाइल, 02 लेपटॉप को जप्त किया गया। कंपनी के मैनेजर से पूछताछ करने पर उसके द्वारा देष के कई राज्यों के लोगों को सीएससी आईडी के नाम पर ठगी का षिकार बनाना स्वीकार किया गया।
ज्ञात हो कि विगत दिनों फरियादी मनोज कुषवाह निवासी एबी रोड़ बहोड़ापुर ने थाना ठाटीपुर आकर एक लिखित षिकायत की गई। कि कुछ दिनों पूर्व फरियादी के मोबाइल पर सीएससी आईडी बनावाने के लिये कोडेक्स कंपनी से कॉल आया जिसमें कंपनी के कर्मचारी द्वारा आईडी के रजिस्ट्रेषन हेतु 3500 रूपये की मांग की गई। इसके उपरांत कभी ट्रेनिंग के नाम पर व कभी अन्य चार्जेस के नाम पर मुझसे पैसे मांगे जो मेरे द्वारा भेज दिये गये थे। इस प्रकार मेरे द्वारा कुल 51000 रुपये उक्त व्यक्तियो को यूपीआई के माध्यम से भेजे गये। उक्त व्यक्तियो द्वारा मेरी कोई आईडी नही बनाई गई वल्कि उनके द्वारा मुझसे और पैसो की माँग की गई। मुझे गडबडी लगने पर मेरे द्वारा थाना ठाटीपुर में उक्त कंपनी के विरूद्ध षिकायत दर्ज कराई गई।
जप्त सामान
दो लेपटॉप एवं आठ मोबाइल बरामद किये गये।
