डबरा में अवैध उत्खनन के माफिया पर एक्शन, भैंसनारी की खदान पर 2 पनडुब्बियों में लगाई आग
डबरा. रेत का अवैध उत्खनन लगातार चालू है। अनुविभाग के सिंध नदी के घाट भेसनारी पर माफियाओं द्वारा पनडुब्बी डालकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इस बात की शिकायत मायनिंग विभाग को मिल रही थीं मायनिंग विभाग की टीम शनिवार को भेसनारी रेत खदान पर कार्यवाही करने के लिये पहुंची।

जहां उसे 2 पनडुब्बी रेत का अवैध उत्खनन करती हुई मिली। इन्हें अधिकारियों ने मौके पर ही आग लगाकर नष्ट किया गया। डबरा-भितरवार अनुविभाग में रेत का अवैध उत्खन्न बड़े पैमाने पर जारी है। मायनिंग इंस्पेक्टर राजेश गंगेले ने बताया कि भैंसनारी रेत खदान पर पनडुब्बी के सहारे रेत का अवैध उत्खनन होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मौके पर कार्यवाही करने के लिये पहुंचे तो 2 पनडुब्बी मिली। जिन्हें आग लगाकर नष्ट कर दिया है। आगे भी माफियाओं पर लगातार हमारी कार्यवाही जारी रहेगी।
