जनता को बड़ी राहत, 8 रुपये सस्ती हुई CNG, PNG के दाम भी गिरे

नई दिल्ली. महंगाई की मार से जूझ रही जनता को बड़ी राहत मिली है। GAIL इंडिया की सहायक कंपनी महानगर गैस (MGL) ने मुंबई में सीएनजी के दामों में 8 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दामों में 5 रुपये/SCM की कटौती की है। महानगर गैस ने अपने लाइसेंड एरिया में यह कटौती की है। एमजीएल ने यह कदम डोमेस्टिक लेवल पर मैन्युफैक्चर्ड नैचुरल गैस के कीमत निर्धारण के नए सिस्टम की घोषणा के बाद उठाया है। इस घोषणा के बाद सरकार ने सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस की नई कीमतों का भी ऐलान कर दिया। एमजीएल ने फरवरी में भी सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपये प्रति किलो की कटौती की थी। इसके बावजूद सीएनजी के दाम अप्रैल 2022 की तुलना में करीब 80 प्रतिशत ज्यादा बने हुए हैं। एमजीएल ने एक बयान में कहा कि उसे डोमेस्टिक लेवल पर मैन्युफैक्चर्ड गैस की कीमतों में कटौती का फायदा सीएनजी-पीएनजी ग्राहकों तक पहुंचाने की खुशी है। इस फैसले के तहत मुंबई महानगर और नजदीकी इलाकों में सीएनजी के दाम में आठ रुपये प्रति किलो और पीएनजी में पांच रुपये प्रति घनमीटर तक की कटौती की जा रही है।

अब होगी ये दर
आधी रात से प्रभावी हो रहे इस फैसले के बाद सीएनजी 79 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 49 रुपये प्रति एससीएम के दाम पर मिलने लगेगी। 1 अप्रैल से एपीएम गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के मासिक औसत के 10 फीसदी पर होगी। हालांकि इस तरह की दर 8.57 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के मौजूदा गैस मूल्य के मुकाबले 6.5 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट पर कैप की जाएगी। द्वि-वार्षिक संशोधन की मौजूदा प्रथा के बजाय हर महीने दरें तय की जाएंगी। ओएनजीसी और ओआईएल के क्षेत्रों में नए कुओं या हस्तक्षेपों से उत्पादित गैस को एपीएम मूल्य से 20 प्रतिशत अधिक प्रीमियम की अनुमति होगी। इस कदम से घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और परिवहन के लिए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में भारी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *