ग्वालियर के कालीन उद्योग को मिला जीआई टैग
ग्वालियर. हस्तशिल्प उत्पाद में मध्यप्रदेश ने इतिहास रचते हुए 6 उत्पादों पर जीआई टैग (GI Tag) हासिल कर लिया है। जिसमें ग्वालियर का कारपेट (Carpet of Gwalior) भी शामिल है। मध्यप्रदेश को 175वां जीआई टैग मिलने और ग्वालियर के कालीन उद्योग को जीआई टैग मिलने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने खुशी जाहिर की है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी बधाई दी है।
बड़ी फैक्ट्री ग्वालियर में स्थापित हो
सिंधिया ने कहा कि सीएमऔर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्पेट की फैक्ट्री की शुरुआत की, जिसे हम आगे ले जा रहे है। हमारी कोशिश है कि सबसे बड़ी लूम की फैक्ट्री ग्वालियर में स्थापित हो. इसी योजना पर काम किया जा रहा है।
इन 6 उत्पादों को मिला GI Tag
जिसमें ग्वालियर का कारपेट, भेड़ाघाट के स्टोक्रॉप, डिंडौरी की गोंड पेंटिंग, उज्जैन की बाटिक प्रिंट, बालाघाट की वारासिवनी की रेशमी साड़ी और रीवा का सुंदरजा आम शामिल है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के इंडस्ट्री प्रमोश इंटरनल ट्रेड ने ये तमगा दिया है।
क्या होता है जीआई टैग
बता दें कि जीआई का फुल फॉर्म Geographical indication है। इसका मतलब भौगोलिक संकेत होता है। जीआई टैग एक ऐसा प्रतीक होता है, जो मुख्य रुप से किसी उत्पाद को उस जगह से जोड़ने के लिए दिया जाता है।
