मई में देश को मिलेंगी तीन वंदेभारत ट्रेन, एक जबलपुर-इंदौर के बीच चलेगी

जबलपुर. वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारियां जबलपुर रेल मंडल जनवरी माह से कर रहा है, लेकिन यह तैयारियों उस वक्त धरी रह गईं जब इस ट्रेन को जबलपुर की बजाए भोपाल से निजामुद्दीन के बीच चला दिया गया, जिसको लेकर इंटरनेट मीडिया में लोगों ने जमकर नाराजगी बयां की। एक बार फिर जबलपुर-इंदौर वंदेभारत ट्रेन को चलाने की तैयारियां जबलपुर में तेज हो गई हैं। इस बार जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक शील खुद इन तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। पिछले दो से तीन दिनों के दौरान उन्होंने ट्रेन चलाने की तैयारियों का लगातार जायजा लेने जबलपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल के आपरेटिंग, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, कमर्शियल विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद तय किया गया है कि वंदेभारत ट्रेन को प्लेटफार्म एक की बजाए छह से चलाया जाएगा, जिसके बाद अब इस प्लेटफार्म तक सभी तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा हैं।

अप्रैल में तीन और मई में भी चलेंगी तीन ट्रेनें
अप्रैल माह में तीन वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। इसमें पहली ट्रेन अजमेर- नई दिल्ली के बीच चलेगी, दूसरी चेन्नई-कोयम्बटूर और तीसरी ट्रेन सिकंदराबाद से त्रिरूपति के बीच चलेगी। इसके बाद मई में भी वंदेभारत के तीन रैक देश को मिलेंगे। संभावना है पीएमओ की सहमति के बाद इन रैक को रेलवे बोर्ड मई माह में इनमें से एक ट्रेन को गुवाहाटी से पटना के बीच चलाया जाएगा। वहीं दूसरा रैक लखनऊ से दिल्ली और तीसरा रैक जबलपुर से इंदौर के बीच चल सकता है। इसको देखते हुए जबलपुर रेल मंडल से उद्घाटन समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। मई माह के पहले हफ्ते में वंदेभारत का रैक जबलपुर आएगा और फिर इस रैक से जबलपुर-इंदौर के बीच ट्रायल होगा। इसके बाद ही ट्रेन चलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *