अमृतपाल शाम तक बठिंडा के तलवंडी साबो में सरेंडर कर सकता है

पंजाब. पंजाब में पैदा हुए माहौल के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने काे कहा। दरअसल, अकाल तख्त की तरफ से श्री दमदमा साहिब में बैठक बुलाई गई थी। बैठक खत्म होने के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी के चार पिल्लर में से एक प्रेस है। अकेले प्रेस नहीं, न्यायपालिका को भी छोटा किया जा रहा है। सरकार को पता होना चाहिए कि अगर चार पिल्लर छोटे किए तो बचना खुद भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारें पंजाब की आवाज को दबाने की कोशिश करती हैं, जो संभव नहीं है। पंजाब और हरियाणा के लोगों को जितना दबाया जाएगा, वे उतने ही उभर कर आएंगे। अगर 75 सालों की बात करें तो सरकार ने पंजाब के साथ 75 वादे किए, लेकिन कोई पूरा नहीं किया। वहीं उन्होंने मीडिया को भी सरकार को समय-समय पर चिटकनी काटने को कहा ताकि सरकार को पता चल सके कि मीडिया लोगों की आवाज है। वहीं उन्होंने एंटी सिख ड्राइव को तोड़ने के लिए पंजाब फोबिया ग्रुप बनाने को कहा, जिस पर सच दिखाया जाए।

सरेंडर कर सकता है अमृतपाल
वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह शुक्रवार को शाम तक बठिंडा के तलवंडी साबो में सरेंडर कर सकता है। अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की विशेष सभा में उसके पहुंचने और फिर आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। अमृतपाल पिछले 21 दिनों फरार है। पंजाब पुलिस ने तलवंडी साबो में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल ने खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरांवाला की तरह दिखने के लिए जार्जिया में प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

ADGP ने कहा सरबत खालसा मीटिंग को लेकर पुलिस अलर्ट है
सरबत खालसा होने या अमृतपाल की कॉल पर भीड़ जुटने के मुद्दे पर ADGP एसपीएस परमार ने कहा कि उनकी मीटिंग लिमिटेड लोगों की है। कार्यक्रम को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। अभी हम सामान्य सिक्योरिटी को इंप्रूव करने के लिए पूरी कार्रवाई की जा रही है। 13 अप्रैल को तलवंडी साबो में बैसाखी पर मेला लगने की वजह से काफी भीड़ रहती है। इसलिए यहां फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *