कलेक्टर ने निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लिया जायजा

स्टेडियम की चारों ओर की पहाड़ियों को ओढ़ाई जायेगी हरीतिमा की चादर
ग्वालियर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के चारों ओर पहाड़ियों सहित अन्य स्थानों को हरीतिमा की चादर ओढ़ाने के लिये वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। साथ ही हर दिशा से आने वाले खेल प्रेमियों के लिए स्टेडियम के नजदीक पार्किंग की बेहतर व्यवस्था भी मिलेगी। इस उद्देश्य से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शंकरपुर के समीप निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का बुधवार को जायजा लिया।
इस अवसर पर ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत मेहता व सचिव संजय आहूजा तथा रोहित पंडित व मिलिंग कुलकर्णी सहित जीडीसीए के अन्य पदाधिकारी और जिला खेल अधिकारी जोसेफ मौजूद थे।
इस अवसर पर भरोसा दिलाया कि ग्वालियर में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम को भव्यता प्रदान करने में जिला प्रशासन से हर संभव सहयोग मिलेगा। स्टेडियम के आस-पास वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जायेगा। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी कराई जायेगी।
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बनाए जा रहे नए स्टेडियम परिसर में व्हीआईपी गैलरी, दर्शक गैलरी, बीसीसीआई एवं कॉर्पोरेट गैलरी, मैदान व पिच का जायजा लिया। साथ ही इनडोर प्रेक्टिस पिच भी देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *