शासन की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता रहेगी, शहर समझने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा-हर्षसिंह नवागत निगमायुक्त
ग्वालियर. पदभार ग्रहण करने के बाद हर्ष सिंह ने कहा है कि शासन प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है। शहर के प्रवेश मार्ग से लेकर ऑफिस आने तक शहर ठीक लगा है। अभी में शहर को समझूंगा और निगम अधिकारियों से बैठक करने के बाद ही मैं अपनी प्राथमिकतायें तय करूंगा। यह बात हर्षसिंह ने निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कहीं। सीहोर से बाई कार गुप्ता पहुंचे नवागत नगरनिगम आयुक्त हर्ष सिंह ने बताया शिवपुरी से सड़क अच्छी नहीं है इसलिये ग्वालियर पहुंचे में देर हो गयी।
नवागत नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह दोपहर 2.20 बजे सिटीसेंटर निगम मुख्यालय पहुंचे दरवाजे पर निगम अधिकारियों ने स्वागत किया। इस निगमायुक्त हर्ष सिंह अपने कक्ष में पहुंच कर अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव से पदभार ग्रहण किया। इस बीच निगम अधिकारियों ने अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान अपर आयुक्त रजनी शुक्ला, मिनी अग्रवाल, सिटी प्लानर श्री त्यागी, सत्येन्द्र सिंह चौहान, पीआरओ मधु सोलापुरकर आदि पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
