एसपी की जनसुनवाई में युवक पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास
ग्वालियर. मंगलवार को जनसुनवाई में एक युवक ने पुलिस अधिकारियों के सामने पहुंचकर स्वयं पर पेट्रोल डालकर माचिस हाथ में लेकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन यह देखते ही हंड़कंप मच गया। पुलिस जवान युवक को रोकने आये तो उसने दौड़ लगा दीं इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उससे हाथ से माचित छींन ली।
इसके बाद पेट्रोल से भीगे युवक पर पानी डाला गया और उसके कपड़े उतरवा लिये गये। यह घटना एसपी कार्यालय में चल रही पुलिस की जनसुनवाई की है। आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक मनीष आर्य निवासी सागरताल रोड़ सूरज नगर एक महिला और उसके कुछ पड़ोसियों की प्रताड़ना से परेशान था और साथ ही बहोड़ापुर थाना पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने से यह कदम उठाने के लिये मजबूर हुआ है।
क्या है पूरा मामला
शहर के बहोड़ापुर सागरताल रोड सूरज नगर निवासी 24 वर्षीय मनीष आर्य पुत्र शिवचरण आर्य मंगलवार दोपहर एसपी ऑफिस सिटी सेंटर पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। यहां जैसे ही जनसुनवाई में वह पहुंचा तो जोर-जोर से चीखने लगा। बहोड़ापुर थाना पुलिस द्वारा उसकी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही पड़ोस में रहने वाली कल्पना नाम की महिला और अन्य पड़ाेसियों द्वारा उसे जातिगत अपमान करने व झूठी शिकायतों में फंसाने का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर पेट्रोल से भरी बोतल उड़ेल ली। यह देख वहां बैठे अफसरों की सांसे फूल गई। जनसुनवाई के लिए पहुंचे एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों के हाथ पांव फूल गए। युवक ने माचिस निकाली, लेकिन वह आग लगा पाता उससे पहले ही पुलिस जवानों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। मनीष आर्य ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस से नहीं बच पाया। पुलिस ने उसे पकड़कर उसके पेट्रोल के कपड़े उतरवाए और पानी से नहलाया। इसके बाद उसके तरीके को गलत बताते हुए उसकी बात सुनी।
