BJP कमलनाथ का किला भेदने में जुटी, छिंदवाड़ा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री
छिंदवाड़ा वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपना पूरा जोर लगा रही है। आपको बता दें कि सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की नजर इस बार कमलनाथ के किले पर लगी हुई हैं। उसको भेदने के लिये लगातार भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा दमखम लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता छिंदवाडा पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में एक और केन्द्रीय मंत्री आज छिंदवाड़ा पहुंचे।
आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री एल मुरूगन आज छिन्दवाड़ा पहुंचे। वह महावीर जयंती के उपलक्ष्य में गुलाबरा में आयोजित जैन मंदिर के समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वह गायत्री यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 108 कुण्डीय महायज्ञ स्थल पहुंचे और पूजा अर्चना की और साथ ही भेसादंड में मत्स्य विभाग के मतस्य आहार संयंत्र केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके उपरांत वह ग्राम बांडाबोह में शासकीय गोशाल पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक को भी संबोधित किया। अन्य सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह नागपुर के लिये प्रस्तान करेंगे।
