जनवरी 2022 के बाद इस समय भारत में कोरोना की सबसे तेज रफ्तार
नई दिल्ली. बीते कुछ दिनों से भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज अपडेट होने वाले डाटा के अनुसार बीते कुछ दिनों से देश में हर रोज तीन हजार के करीब नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की यह रफ्तार जनवरी 2022 के बाद सबसे तेज है। यह तेज रफ्तार क्या कोरोना की नई लहर की आहट है। देश में फिर से कोरोना की कोई नई लहर आएगी। इस पर एक्सपर्ट का कहना है कि संक्रमण में मौजूदा उछाल हल्का है। लेकिन यह उछाल चिंता की बात भी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में सोमवार को कोविड संक्रमण के 3,641 मामले आए। शनिवार को 3,824 नए मामले आए, जो लगभग 184 दिनों के दौरान एक दिन में सबसे बड़ी वृद्धि है।
बीते सप्ताह देश में 18450 नए मामले
पिछले हफ्ते देश में 18,450 नए मामलों के साथ वृद्धि देखी गई थी, जो पिछले सप्ताह के 8,781 मामलों से काफी अधिक थी। ओमिक्रॉन वेरिएंट बीबी.1.16 को मामलों में अचानक वृद्धि का कारण माना जा रहा है। मेदांता के डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि अन्य कारकों के साथ नया वेरिएंट, जिसमें कोविड के अनुकूल व्यवहार में कमी और मौसम में बदलाव शामिल है। हमें श्वसन स्थितियों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है। हम एक हल्की लहर देख सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह हल्की है, गंभीर नहीं और इस स्थिति में संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।
अभी तक अधिकांश मरीजों में बीमारी की हल्की प्रकृति
वान केरखोव ने कहा कि बीबी.1.16 की प्रोफाइल बीबी.1.5 के समान है, लेकिन स्पाइक प्रोटीन में अतिरिक्त बदलाव देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला अध्ययनों में बीबी.1.16 ने बढ़ी हुई संक्रामकता के साथ-साथ संभावित रूप से बढ़ी हुई रोगजनकता के संकेत दिखाए हैं। गर्ग ने कहा, बीबी.1.16 ओमिक्रॉन वेरिएंट की एक सबलाइन है। जीनोमिक सीक्वेंस डेटा इंगित करता है कि बीबी.1.16 में कुछ अतिरिक्त स्पाइक म्यूटेशन हैं। जैसा कि बताया गया है, यह नया वेरिएंट ट्रांसमिशन के मोड, संक्रमण के मार्ग और क्लिनिकल के संबंध में अन्य वेरिएंट के समान है। अब तक उपलब्ध आंकड़े अधिकांश रोगियों में बीमारी की हल्की प्रकृति बताते हैं।
