CM शिवराज की घोषणा प्रदेश में गायों के लिए चलाएंगे एम्बुलेंस

भोपाल. अमरकंटक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमने गाय माता और अन्य पशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस चलाने का निर्णय लिया है। अब जल्द एम्बुलेंस चलेगी। प्रदेश के हर ब्लॉक में एक एम्बुलेंस होगी। इसमें एक डॉक्टर, कंपाउंडर और ड्राइवर रहेगा। इसका नंबर 1962 रहेगा। एक महीने में ये एम्बुलेंस प्रदेश में चलने लगेगी। गाड़ियां आ गई हैं। कुछ और व्यवस्थाएं कर रहे हैं। 313 ब्लॉक में 313 और कुछ नगरों में ऐसी कुल 407 एम्बुलेंस चलाई जाएंगी।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस रद्द करेंगे
सीएम ने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल से शराब के अहाते बंद कर दिए हैं। अब कोई बाहर खड़े होकर शराब पीएगा तो उस पर कार्रवाई होगी। शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करेंगे, ताकि वह व्यक्ति दोबारा गाड़ी न चला सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *