CM इन्दौर पहुंच कर जाना घायलों का हाल , मृतक परिवारों के बीच शोक संवेदना व्यक्त की

एप्पल अस्पताल में भर्ती जुड़वा बहनों से मिलते सीएम। हादसे में बच्चियों ने मां को खो दिया।इन्दौर. सीएम शुक्रवार की सुबह इन्दौर पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल पहुंच कर श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर घटना के घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधया गया तथा शोक संवेदना व्यक्त की गयी। उन्होंने घटनास्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इन्दौर पहुंच कर पीडि़त परिवारों से मिलेंगे। इससे पहले गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

दोषियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई
CM  ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए है। मजिस्ट्रियल जांच होगी, इसमें जिम्मेदारी तय की जाएगी। पुलिस ने प्रकरण भी FIR कर लिया है। जांच के आधार पर जो भी दोषी होंगे उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया जाए। सरकार द्वारा घायलों का नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित परिवारों की सहायता में किसी भी तरह की कसर नहीं रखी जाएगी।

सीएम ने दिए पूरे प्रदेश में जांच के आदेश
CM  ने कहा कि निर्देश जारी किए गए है कि पूरे प्रदेश में जहां भी कुंए-बावड़ी ढंके गए हैं, उनकी जांच कर ली जाए, जिससे की इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। यह फैसला किया गया है कि कोई बोरवेल खुला मिला तो, निजी है तो संबंधित जमीन मालिक पर तथा शासकीय है तो संबंधित विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवई की जाएगी। इस दौरान इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आकाश विजयवर्गीय,  संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *