वंदे भारत एक्सप्रेस में PM के साथ 216 छात्र करेंगे संवाद, ट्रेन को पीएम दिखायेंगे हरी झंडी

भोपाल. पीएम नरेन्द्र मोदी शनिवार की दोपहर को भापाल के रानी कमलापति स्टेशन से शुरू होने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे। इस बीच शहर के अलग अलग स्कूलों से 216 छात्रों को वंदे भारत में यात्रा करने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री इन बच्चों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद यह बच्चे ट्रेन में बैठकर रवाना होंगे।
आपको बता दें कि वन्दे भारत ट्रेन रानी कमलापति () से शुरू होकर नयी दिल्ली तक जायेगी। ट्रेन 694 किमी का सफर महज 7.45 घंटे में तय करेगी। वापिसी में ट्रेन 7.50 घंटे का समय लेगी। इसमें कुल 16 कोच है। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिये उपलब्ध रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को सवा तीन बजे पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे, फिर यह ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। बच्चों और अन्य वीआईपी के बैठने के इंतजाम अभी प्लेटफॉर्म-2 पर किए हैं। यहां से पीएम बच्चों से संवाद भी करेंगे। फिर ट्रेन प्लेटफॉर्म-1 पर आएगी, जहां से सभी लोग ट्रेन में सवार होंगे। फिर पीएम ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

ऐसा रहेगा वंदे भारत के रवाना होने का प्रोग्राम

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को सवा तीन बजे पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे, फिर यह ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। बच्चों और अन्य वीआईपी के बैठने के इंतजाम अभी प्लेटफॉर्म-2 पर किए हैं। यहां से पीएम बच्चों से संवाद भी करेंगे। फिर ट्रेन प्लेटफॉर्म-1 पर आएगी, जहां से सभी लोग ट्रेन में सवार होंगे। फिर पीएम ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री प्लेटफॉर्म-1 की तरफ वाली सड़क से रानी कमलापति स्टेशन के अंदर आएंगे। इसके लिए एक कॉरिडोर की तरह दिखने वाला रास्ता तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद पीएम मोदी सीधे मेन बिल्डिंग के प्लेटफॉर्म-1 की तरफ पहुंचेंगे। यहां पर रेलवे अधिकारियों ने मंच तैयार किया है।

यह हो सकता है वंदे भारत का किराया

रेलवे द्वारा वंदे भारत का रानी कमलापति से नई दिल्ली का किराया अभी तय नहीं हुआ है। रेलवे के अफसरों के मुताबिक आरकेएमपी – नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस में एसी चेयर कार का किराया 1800 -2000 रु. और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3100 – 3300 रु. तक हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *