13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 13 वर्षीय पीड़िता की माँ द्वारा थाना गोले का मन्दिर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी सौतेले पिता द्वारा उसकी 13 वर्षीय बच्ची के साथ दोपहर में घर पर दुष्कर्म किया गया और आरोपी सौतेला पिता घटना के बाद फरार हो गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना गोले का मन्दिर में आरोपी के खिलाफ धारा 376 ताहि 3ध्4 पॉक्सो एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना गोले का मन्दिर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान संवेदनशीलता के साथ पीड़िता का उपचार कराया गया और आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गई। आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा थाए जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना गोले का मन्दिर पुलिस द्वारा जाकर लगातार उसके छिपने के ठिकानों पर दबिस दी जा रही थी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के द्वारा उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राजेश दंडोतिया को दुष्कर्म के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। सीएसपी मुरार विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना गोले का मन्दिर पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी को थाना बहोड़ापुर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी दुष्कर्म पीड़िता का सौतेला पिता है। थाना गोले का मंदिर पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी को पॉक्सो एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *