वडोदरा हिंसा- शोभायात्रा पर छत से पत्थर बरसाते दिखे उपद्रवी, दूसरे दिन भी पत्थराव जारी
वडोदरा. रामनवमी पर गुजरात के बडोदरा में कल गुरूवार को रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया। इस हिंसा के अब नये वीडियो भी सामने आ गये हैं। वीडियो में घरों की छत के ऊपर से लोग शोभायात्रा पर पत्थर चलाते दिखाई दे रहे है। बडोदरा के फतेहपुरा में रामनवमी के दिन पत्थरबाजी का नया वीडियो सामने आया है। वहीं, महाराष्ट्र के संभाजीनगर में आज फिर पथराव हुआ है। सड़क पर पड़े पत्थर इस बात के गवाह हैं कि हिंसा अभी थमी नहीं हैं। इस पत्थरबाजी में 2 गुटों के 6 लोग घायल हो गये है। इधर रामनवमी पर हुई हिंसा पर सियासत तेज हो गयी है। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने इसे प्रायोजित दंगा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित राज्यों में दंगे हो रहे हैं।
वडोदरा में फिर से पत्थरबाजी
गुजरात के वडोदरा में भी फिर पत्थरबाजी हो गयी है। शोभा यात्रा में हमलो के बाद पहले फतेहापुरा, इसके बाद कुंभारवाडा में पत्थरबाजी की घटना सामने आयी है। आरोप है कि जब शोभायात्रा फतेहपुरा इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रही थी तो उस पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके और जिसके बाद 2 गुट आमने-सामने आ गये। इस बीच कुछ गाडि़यों में भी तोड़फोड़ की गयी। वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने कहा है कि लोगों ने पत्थर मारने की कोशिश की थी और पत्थर मारे थे। उनमें से हमने 20 लोगों को अभी हिरासत में ले लिया है और पुलिस उनके खिलाफ में बड़ी कार्यवाही करने वाली है। तनाव के बाद इलको में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
