NHM पर्चा लीक कांड में मिले महत्वपूर्ण सबूत

ग्वालियर. NHM  संविदा स्टाफ नर्सिंग भर्ती परीक्षा के पेपर आउटकांड में आगे की कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा MEL  कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों के पकड़े गये थे। जहां इन्हें रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की गयी। पूछताछ के बाद 3 कर्मचारियों से कुछ और महत्वपूर्ण सबूत हाथ आये हैं। जिनके आधार पर पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रहीं। पर्चा लीक कांड में शामिल पकड़े गये कर्मचारी चिराग अग्रवाल, दीपक कुमार एक और अन्य को पुलिस ने भोपाल के महाराणा प्रताप नगर, इन्दौर विजयानगर व दिल्ली के पास से गिरफ्तान किया था। कल इन तीनों कर्मचारियों की रिमांड खत्म हो रही है। पुलिस 3 कर्मचारियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजेगी।
पुलिस के सवालों के जबाव नहीं दे पाये इंजीनियर
जैसा कि NHM  पर्चा लीक कांड के आरोपियों द्वारा बताया गया था कि उन्होंने MEL  कंपनी के सर्वर से हैकर के माध्यम से उन्होंने पेपर लिया था। इसी मसले पर पुलिस ने MEL  कंपनी के इंजीनियर समेत अन्य स्टाफ से पूछताछ की गयी। कंपनी का कोई भी सदस्य पुलिस के सवालों का सटीक जबाव नहीं दे पाये थे। इसमें पुलिस का शक और गहरा गया है। पुलिस ने कंपनी के स्टाफ को एक दिन की पूछताछ के लिये बुलाया गया था। लेकिन शक बढ़ने पर 3 दिन रोक कर पूछताछ की है। अब कंपनी में ठेके पर काम करने वाले 2 कर्मचारियों के पकड़े जाने और पूरे रैकेट से जुड़े होने के बाद कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत की संभावना बढ़ गयी है।

पेपर आउट कांड में अब तक 16 गिरफ्तारियां

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने गैंग के 16 सदस्यों को अभी तक इस रैकेट में पकड़ा है, इनमें धनंजय पुत्र सुशील पांडे रानीपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश, रजनीश उर्फ रवि पुत्र रमेश जाट, जोगिंदर पुत्र रामचंद्र जाट निवासी सोनीपत हरियाणा, ऋषिकांत पुत्र रामभरोसे त्यागी महलगांव ग्वालियर, सौरभ पुत्र अवधेश तिवारी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, मनीष पुत्र शिवकुमार पासवान नालंदा बिहार, विपिन पुत्र वीरेंद्र शर्मा अटेर भिंड, दीपू पुत्र सतराम पांडे निवासी नारायण विहार कॉलोनी थाना गोला का मंदिर ग्वालियर हैं। इसके बाद अमित गहरवार और जयपुर से प्रेम प्रकाश उर्फ प्रेम खींची को भी पुलिस ने पकड़ा था। 9 मार्च को पुलिस ने मास्टर माइंड राजीव नारायण मिश्रा उर्फ आरएन व पुष्कर पांडे को गिरफ्ता किया था। इसके बाद 13वां आरोपी पन्ना निवासी तरुणेश अरजरिया उर्फ गुरु पकड़ा था। अब 3 आरोपी चिराग अग्रवाल व दीपक कुमार व एक अन्य को पुलिस ने पकड़ा है। अब तक टोटल गिरफ्तारी 16 हो गई है।

पुलिस का कहना

सीएसपी लश्कर सियाज केएम का कहना है कि नेशनल हेल्थ मिशन के स्टाफ नर्सिंग भर्ती परीक्षा में शामिल MEL कंपनी के तीन कर्मचारियों को दिल्ली भोपाल और इंदौर से पकड़ा था। पकड़कर इन तीनों को ग्वालियर लाया गया था जहां रिमांड पर लेकर इन कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। पूछताछ में कुछ और कुछ लोगों के अहम जानकारी हाथ लगी है जिनके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इन तीनों आरोपियों की कल रिमांड खत्म हो रही है तीनों न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *