Black Hawk Down -अमेरिकी सेना के 2 ब्लैक हेलिकॉप्टर क्रैश, 9 की मौत

Black Hawk Down

हादसे के बाद उठता आग का गोला और धुएं का गुबार. (फोटोः रॉयटर्स)

फोर्ट कैम्पबेल (केंटकी). अमेरिकी सेना का 2 ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर रात में अभ्यास के दौरान क्रैश हो गये। जिसमें उनमें बैठे 9 लोगों की मौत हो गयी है। घटना केंटकी के ट्रिग काउंटी में हुआ है। जो फोर्ट कैम्पबेल से लगभग 48 किमी दूर है। घटना की जांच की जा रही है।

Black Hawk Down

एक हेलिकॉप्टर में पांच जवान बैठे थे. जबकि, दूसरे में चार।  क्रैश एक रिहायशी इलाके से थोड़ा दूर मौजूद मैदान में गिरे।  ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर अमेरिकी मिलिट्री के लिए सबसे महत्वपूर्ण हेलिकॉप्टर हैं।  ये हमला करने, ट्रांसपोर्ट करने, मेडिकल इवेक्यूएशन, सर्च और रेस्क्यू जैसे मिशन में काम आता है।  इनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल इराक और अफगानिस्तान में युद्द के दौरान अमेरिका ने किया।

तगड़ी रेंज और खतरनाक हथियारों से लैस

इस हेलिकॉप्टर की रेंज 2221 किलोमीटर है. लेकिन युद्ध के दौरान यह पूरे हथियारों के साथ लैस होकर सिर्फ 600 किलोमीटर तक ही सेवा दे पाता है. अधिकतम 19 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है. इसपर तीन प्रकार के मशीनगन, मिनिगन या गैटलिंग गन लगा सकते हैं. वह भी जोड़े में. इसके अलावा ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर पर 70 मिमी के 7 या 19 हाइड्रा-70 रॉकेट्स लगा सकते हैं. या फिर 4 एजीएम हेलफायर मिसाइल. या फिर 2 AIM-92 स्टिंगर मिसाइल लगाई जा सकती हैं. इसके अलावा इस पर वॉल्कैनो माइनफील्ड डिस्पर्सल सिस्टम बम भी लगाए जा सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *