रतनगढ़ माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 9 लोग घायल

डबरा. रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली देवगढ़ गांव के पास घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में 9 लोग घायल हो गये। जिसमें से 3 महिला और 6 पुरूष बताये जा रहे हैं। सभी घायल ग्वालियर के रतबई के बिजौली के रहने वाले है। घायलों को थाना प्रभारी दिलीप समाधिया ने एम्बूलेंस और निजी वाहनों की सहायता से उपचार हेतु ग्वालियर के लिये पहुंचाया है। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। यह घटना 2.45 बजे रतनगढ़ माता मंदिर के पास की है।


देवगढ़ गांव के पास पलटी ट्रेक्टर ट्रॉली
दरअसल, रतनगढ़ माता पर शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिले स्थित रतनगढ़ माता मंदिर पर नवदुर्गा के अवसर परद लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रतबई के रहने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिये आते हैं। श्रद्धालु जब दर्शन कर वापिस लौट रहे थे। इसी बीच देवगढ़ गांव के पास घाटी पर ट्रेक्टर अचानक बेकाबू होकर पलट गया।
थाना प्रभारी दिलीप समाधिया ने गोद उठाकर एम्बूलेंस में पहुंचाये
ट्रैक्टर के बेकाबू हो कर पलटते ही नागरिकों ने घटना की खबर पुलिस और एम्बूलेंस को दी। नजदीक के क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी दिलीप समाधिया ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर स्वयं उठाकर घायलों को एम्बूलेंस में रखवाया और घायलों को उठाने में सहायता की। उन्हें एम्बूलेंस और निजी वाहनों की सहायता से तत्काल उपचार के लिये ग्वालियर भेजा।

गिजौर्रा थाना पुलिस ने भी की मदद

बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत काफी गंभीर है। जिनका ग्वालियर में इलाज किया जा रहा है। सभी घायल बिजोली क्षेत्र के निवासी है। चश्मदीद ग्रामीण राजवीर ने बताया कि हादसा होते ही सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस वालों ने घायलों को तत्काल उठवाया और ग्वालियर पहुंचाया। हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हुआ है। मौके पर गिजौर्रा थाना प्रभारी सुमित सुमन के साथ अन्य पुलिस बल भी पहुंचा, जिन्होंने घायलों को ग्वालियर पहुंचाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *