अमृतपाल सिंह स्वर्ण मंदिर पर कर सकता है आत्मसमर्पण?

चंडीगढ़. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने वाला खालिस्टान समर्थक अमृतपाल अब भी पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में उसके अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में आत्म समर्पण करने की संभावना बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने उसके आत्म समर्पण को लेकर बयान जारी किया है। अमृतसर पुलिस के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया है। अमृतपाल जहां चाहे वहां आत्मसर्मपण कर सकता है। सब कुछ कानून के अनुसार ही किया जायेगा। अमृतसर और उसके आसपास शंति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त व्यवस्था कर ली गयी है। डीसीपी ने आगे बताया कि मीडिया में अमृतपाल के अमृतसर में आत्म समर्पण करने की रिपोर्ट्स आयी है। पुलिस उसे ही फॉलों कर रही
है।
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके साथी पप्पलप्रीत को पकड़ने के लिये लोगों से मदद करने की अपील की है। पुलिस ने दोनों के अलग-अलग लुक की फोटो भी रिलीज की गयी है।
स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की आशंका
एक दिन पूर्व ही खबर आई थी कि अमृतपाल कभी भी आत्मसमर्पण कर सकता है। आशंका जताई जा रही है। उसने अमृतसर में गोल्डन टेम्पल में अकाल तख्त पर जाकर आत्मसमर्पण का प्लान बनाया है। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस अलर्ट पर आ गयी है। स्वर्ण मंदिर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनात की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *