केंद्रीय मंत्री सिंधिया के महल पर लगाए मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान के पोस्टर

ग्वालियर 30 मार्च को आज पूरे देश में और पूरे मध्यप्रदेश में “मोदी हटाओ देश बचाओ” का अभियान चलाया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के नेत्रत्व में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता फूलबाग चौराहे पर एकत्रित हुए और एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए उसके बाद आप कार्यकर्ता रैली बना के केंद्रीय मंत्री सिंधिया के महल पर मोदी हटाओ देश बचाओ लिखे पोस्टर बड़ी संख्या में लगाए।  इस अभियान में उत्साहवर्धन के लिए पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिहं तोमर,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रुचि गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश यूथ अध्यक्ष विक्रम लोधी, लोकसभा इंचार्ज राहुल गौर ग्वालियर लोकसभा सचिव अहिवरन सोलंकी,लोकसभा सह सचिव जीतू घुर्राया,कुलदीप बाथम,जिला सचिव अनीश खान,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैसवाल, जिला उपाध्यक्ष बलवीर बघेल,ओपी अभिमन्यु, चंद्रपाल भदोरिया और सेकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *