ग्वालियर में जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर की दोस्ती, चाकू दिखाकर दुष्कर्म
ग्वालियर. गोला का मंदिर थाना अंतर्गत एक जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर महिला से दोस्ती की। जब उसका भेद खुल गया तो चाकू की नोंक पर महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता की सुनवाई जब पुलिस में नहीं हुई तो बजरंग दल के पदाधिकारियों को आपबीती सुनाई। इसके बाद बजरंग दल ने गोला का मंदिर थाना पहुंचकर पीड़िता की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब राजा उर्फ फिरोज की तलाश में जुट गई है। गोला का मंदिर थाना अंतर्गत रचना नगर में 32 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती है। उसके पति की नौकरी दूसरे शहर में होने से पिछले छह साल से अलग रह रहे हैं। महिला की मुलाकात जिम ट्रेनर से हुई तो उसने अपना नाम राजा बताया। पीड़िता का कहना है कि उसकी सामान्य तरह से मुलाकात होती रही एक दिन उसे पता चला कि राजा का असली नाम फिरोज खान है। इसके बाद महिला ने राजा से बात चीत करना बंद कर दिया। राजा उर्फ फिरोज ने उसे डराया धमकाया और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया। जब महिला तैयार नहीं हुई तो 15 मार्च को राजा उसके घर जा धमका। महिला के साथ मारपीट की और बेटे के गले पर चाकू रखकर महिला के साथ बलात्कार किया। बजरंग दल को जब घटना की जानकारी लगी तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मदद की।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के गोला का मंदिर निवासी 32 वर्षीय शादीशुदा महिला ने थाने पहुचकर पुलिस को शिकायत कर बताया है कि वह अपने पति से 6 साल से अलग रहकर अपने बेटे का पालन पोषण कर रही है और 4 साल पहले उसकी पहचान जिम ट्रेनर फिरोज उर्फ राजा खान पुत्र अशरफ मोहम्मद निवासी कंपू थाना क्षेत्र के बाबा कपूर की दरगाह के पीछे रहने वाले से हुई थी। कुछ दिन बाद ही उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी उस वक्त राजा ने अपने बारे में नही बताया था। दो महीने पहले ही उसे पता चला कि राजा का धर्म अलग है और वह मुसलमान है तो उससे बातचीत बंद कर उससे दूरी बना ली थी।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गोला का मंदिर थाना प्रभारी राम नरेश यादव का कहना है कि थाने पर आकर एक महिला ने शिकायत में बताया है कि एक परिचित युवक उसके घर में घुस आया और उसके बेटे के गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ बलात्कार किया विरोध करने पर उसकी मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
