अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता फरार
प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा होने के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही हे। बीएसपी ने प्रयागराज में उन्हें महापौर पद का प्रत्याशी बनाया था। लेकिन अब उनकी जगह पार्टी नये उम्मीदवार की तलाश में है।
उत्तर प्रदेश की सियासत में बसपा के सियासी वजूद को बचाए रखने के लिए मायावती दलित-मुस्लिम फॉर्मूले पर काम कर रही है. इस सियासी कॉम्बिनेशन के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा जाना चाहती है। ऐसे में सूबे के नगर निगम चुनाव में पार्टी की अपने मास्टर प्लान का टेस्ट करने की प्लानिंग थी. सूबे में कम से कम सात मेयर सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाई गई थी, लेकिन जमीन पर उतरने से पहले ही संकट गहराने लगा है।
अतीक की पत्नी का टिकट कटेगा?
बसपा ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को प्रयागराज के नगर निगम सीट से मेयर पद का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन अब बसपा के सुर बदलने लगे है। उमेश पाल अपहरण कांड में बाहुबली अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है तो उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन मुख्य आरोपी है। पुलिस शाइस्ता की तलाश कर रही है। ऐसे में बसपा ने मन बना लिया है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की जगह अब किसी अन्य को चेहरे को चुनाव लड़ाएगी।
